छत्तीसगढ़
Trending

CG के नए विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र : पहले दिन ‘विकास यात्रा विजन @2047’ पर होगी विस्तृत चर्चा, विधायकों ने लगाए 628 सवाल

रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। नए भवन में होने वाला यह पहला शीतकालीन सत्र कई मायनों में खास माना जा रहा है।

सत्र के पहले दिन ‘छत्तीसगढ़ विकास यात्रा विजन @2047’ पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसमें राज्य के दीर्घकालिक विकास रोडमैप पर सरकार और विपक्ष के बीच मंथन देखने को मिलेगा।

इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं। खास बात यह है कि 96 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए हैं, जो डिजिटल विधानसभा की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो

  • 333 तारांकित प्रश्न
  • 295 अतारांकित प्रश्न
  • 48 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
  • 9 अशासकीय संकल्प सत्र के दौरान रखे जाएंगे।

चार दिवसीय इस शीतकालीन सत्र में सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों पर तीखी बहस के आसार हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button