छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़–एपी बॉर्डर पर दिल दहला देने वाला हादसा : मारेडमिल्ली घाट में बस खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत… कई घायल

सुकमा/चिंतूर। छत्तीसगढ़ से सटे आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अरुकु से रायलसीमा–चित्तूर जा रही एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर पड़ी। हादसा इतना भीषण था कि 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राहत दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और देखते ही देखते खाई में समा गई। सुबह के समय होने से कई यात्री सो रहे थे, जिसके कारण नुकसान और बढ़ गया।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख, तुरंत राहत–बचाव के निर्देश

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना अत्यंत दुखद है। सीएम ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली है और घायल यात्रियों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button