
रायपुर, 09 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत वरिष्ठ साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी सेहत की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, और उनकी रचनात्मकता, संवेदनशीलता तथा सरल भाषा में गहन अभिव्यक्ति ने देश और प्रदेश दोनों को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी मौजूद रहे।



