छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात, महाधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर, 7 दिसंबर 2025।
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री साय ने समाज के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को विशेष रूप से समृद्ध बनाते हैं। राज्य सरकार सभी समाजों के विकास और सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधि मंडल में समाज के सलाहकार रतन लाल चक्रधारी, बी.पी. चक्रधर, प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चक्रधारी, महामंत्री हेमलाल कौशिक, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुंभकार, दौवा राम चक्रधारी सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button