छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ प्रवास में प्रधानमंत्री मोदी से तीन पीढ़ियों की मुलाकात, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा— “प्रधानमंत्री की आत्मीयता जीवन को कृतार्थ कर देती है”

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई एक परिवार की भावुक मुलाकात चर्चा में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से परिवारजनों की भेंट जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है।
सीएम साय के अनुसार, व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री ने अत्यंत आत्मीयता से परिवार के प्रत्येक सदस्य का हाल-चाल पूछा, बच्चों से सहजता से बात की और आशीर्वाद दिया। इस दौरान परिवार की तीन पीढ़ियाँ एक साथ प्रधानमंत्री के सान्निध्य में बैठीं, जिसे उन्होंने “भावुक कर देने वाला क्षण” बताया।
मुख्यमंत्री साय ने इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
टैग: @narendramodi @PMOIndia



