छत्तीसगढ़

पूर्व BJP मंडल अध्यक्ष का बेटा बना दरिंदा! राइस मिल में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़–शादी का दबाव–धमकियों का खेल… FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार!

तखतपुर/बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में पूर्व BJP मंडल अध्यक्ष के बेटे पर लगे गंभीर आरोपों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। राइस मिल संचालक ज्ञानदीप पांडे के खिलाफ एक युवती ने छेड़छाड़, शादी का दबाव, धमकी और परिवार को डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है।

👉 ऐसे शुरू हुआ मामला

पीड़िता राइस मिल में लंबे समय से अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा लगातार छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना की घटनाएं होती रहीं। परेशान होकर युवती ने नौकरी छोड़ दी।

👉 काम छोड़ना पड़ा भारी!

शिकायत के अनुसार, काम छोड़ने के बाद भी ज्ञानदीप पांडे युवती के पीछे पड़ा रहा।

  • कई बार युवती के घर पहुंचा
  • जबर्दस्ती शादी करने का दबाव बनाया
  • परिवार को भी धमकियां दीं
  • एक दिन अपने साथियों के साथ घर पहुंचकर दहशत फैलाने की कोशिश की

लगातार धमकियों से परेशान पीड़िता और उसके परिजन थाने पहुंचे।

👉 FIR दर्ज, आरोपी फरार

पुलिस ने युवती की शिकायत पर गंभीरता से मामला दर्ज किया है। आरोपी पर

  • छेड़छाड़
  • डराने-धमकाने
  • जबरन दबाव
  • महिला की गरिमा भंग करने
    सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

FIR के बाद ज्ञानदीप पांडे फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया है।

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें!

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button