छत्तीसगढ़
Trending

संविधान दिवस कार्यक्रम में CM साय का संबोधन: “भारत का लोकतंत्र संविधान की नींव पर मजबूत”, टाउन हॉल में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

रायपुर, 26 नवंबर 2025// राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित 75वें संविधान दिवस कार्यक्रम “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, संविधान आधारित लघु फिल्म देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ स्मृति स्वरूप सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपने विचार रखने का अधिकार देता है। विधायक, सांसद जैसे उच्च पदों पर सामान्य नागरिकों का पहुंचना संविधान की उदार और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

उन्होंने संविधान निर्मात्री सभा के सदस्यों को स्मरण करते हुए कहा कि देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता, लोकतांत्रिक सोच और राष्ट्रनिर्माण का दृष्टिकोण आज भी प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button