छत्तीसगढ़
Trending

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पेवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2025: भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ पेवेलियन देश-विदेश के खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित उत्पादों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और वनोपज आधारित उत्पाद वैश्विक बाजार में अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि “देश-विदेश के खरीदारों के बीच छत्तीसगढ़ी उत्पादों की बढ़ती मांग स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है और कारीगरों के सम्मान को नई दिशा प्रदान कर रही है। यह ‘आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

मुख्यमंत्री ने कोसा सिल्क, धातु-शिल्प, ढोकरा कला, प्राकृतिक वन-आधारित उत्पाद, मिलेट-आधारित फूड प्रोडक्ट्स और सूक्ष्म उद्यमों के अभिनव मॉडल की भी सराहना की। उन्होंने बस्तर की समृद्ध विरासत और कलाकृतियों के प्रदर्शन को भी देखा। डिजिटल टीवी पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री ‘बदलता बस्तर (आमचो बस्तर)’ का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में आज का नया बस्तर स्पष्ट दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के लिए विभिन्न योजनाओं और संस्थागत समर्थन को निरंतर मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कमलेश जांगड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button