छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय का आज राजस्थान दौरा: रायपुर से उदयपुर एयरपोर्ट, फिर रणकपुर रिसोर्ट तक का पूरा कार्यक्रम तय, शाम 7:40 बजे लौटेंगे सीएम हाउस

रायपुर, 22 नवंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 9:40 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री 9:50 बजे विशेष विमान से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। वे 11:50 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, दाबोक (उदयपुर) पहुँचेंगे। इसके बाद 12:10 बजे वे सड़क मार्ग से पाली जिले के रणकपुर स्थित होटल लाल बाग रिसोर्ट के लिए निकलेंगे और 2:00 बजे वहाँ पहुँचेंगे।

होटल में 2:00 से 3:00 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे 3:00 बजे उदयपुर के लिए वापस रवाना होंगे और 4:50 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री 5:20 बजे विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे और 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुँचेंगे। वहाँ से वे सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 7:40 बजे सीएम हाउस पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राजस्थान में निर्धारित कार्यक्रमों और औपचारिक मुलाकातों के लिए रहेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button