छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर से बड़ी खबर: फर्जी RTI एक्टिविस्ट बनकर 30 पंचायत सचिवों से वसूली की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर, छत्तीसगढ़।
जिले में RTI का भय दिखाकर ग्राम पंचायत सचिवों से जबरन रुपए वसूलने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आया जब प्रार्थिया देवकी यादव, जो ग्राम पंचायत में सचिव हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, आरोपी तरुण भारद्वाज ने खुद को RTI एक्टिविस्ट बताते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन पत्र भेजा और इसके आधार पर पंचायत सचिवों को धमकाने लगा। उसने सचिवों से रुपए की मांग करते हुए कहा कि रकम न देने पर वह कार्रवाई करवाकर उन्हें बर्खास्त करवा देगा। आरोपी ने इसी तरीके से लगभग 30 ग्राम पंचायत सचिवों से पैसे उगाहने की कोशिश की।

शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी तरुण भारद्वाज को जनपद पंचायत दुलदुला परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बाइट – शशिमोहन सिंह, SSP जशपुर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button