NDTV Conclave से मंत्रालय तक… मुख्यमंत्री का आज का पूरा शेड्यूल, मिनट-टू-मिनट जानें

रायपुर, 21 नवंबर 2025/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का शुक्रवार का दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री 11:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा होटल कोर्टयार्ड बाय मेरिएट के लिए प्रस्थान करेंगे।
11:55 बजे वे होटल पहुंचेंगे, जहां 11:55 से 12:45 बजे तक NDTV Conclave में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में राज्य के विकास, नीति और प्रशासन से जुड़े विषयों पर उनके विचार सुनने को मिलेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे होटल से रवाना होकर 12:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर में 01:35 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए निकलेंगे और 02:00 बजे वहां पहुंचकर कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति और योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री 04:30 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 04:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां दिन का शेष समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री का यह पूरा कार्यक्रम शासन, मीडिया संवाद और प्रशासनिक समीक्षा बैठकों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।



