छत्तीसगढ़
Trending
आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : अंबिकापुर में जनजाति गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

रायपुर/अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। वे अंबिकापुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के वृहद समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री और कई सांसद भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
जनजाति गौरव दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए अंबिकापुर में बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और जनजातीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। शहर में यातायात व्यवस्था भी बदली जा सकती है।



