छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा ब्रेकिंग न्यूज़: हिड़मा के बाद अब टॉप नक्सल कमांडर देवजी के मारे जाने की खबर, 7 नक्सली ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मारे जाने के ठीक बाद सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नक्सल संगठन की केंद्रीय समिति (CCM) के सदस्य और कुख्यात नक्सली कमांडर देवजी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह भी उसी इलाके में फिर से मुठभेड़ हुई, जहां हिड़मा ढेर हुआ था। इस ताज़ा मुठभेड़ में कुल 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें केंद्रीय समिति सदस्य देवजी भी शामिल बताया जा रहा है।

सुरक्षाबलों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारी जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button