छत्तीसगढ़
Trending

अवैध धान परिवहन पर शिकंजा कसने प्रशासन अलर्ट, जशपुर-झारखंड बॉर्डर पर रातभर सख़्त जांच

रायपुर, 18 नवंबर 2025।प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान परिवहन की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जशपुर जिला प्रशासन ने झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर रातभर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की पड़ताल की।

कलेक्टर के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा कर वाहन चेकिंग सिस्टम, सुरक्षा उपायों और निगरानी तंत्र का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए गए, ताकि अवैध धान की आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण कायम रखा जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्रामों के सरपंच और सचिव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती इलाकों में निरंतर निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button