छत्तीसगढ़
Trending
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर – हाई अलर्ट पर सीमावर्ती इलाका

बस्तर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के घने जंगलों में चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो मारे गए नक्सलियों में SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर भी शामिल हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
इधर छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
घटना की पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।



