छत्तीसगढ़
Trending

धान खरीदी में बाधा डालने वाले चार कर्मचारियों पर FIR : एस्मा एक्ट के तहत कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

रायपुर। जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का काम शुरू हो चुका है। इस बीच धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा डालने वाले चार कर्मचारियों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर शाखा प्रबंधकों ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई है।

सूत्रों के अनुसार—

  • कौशल वर्मा के खिलाफ थाना खरोरा में FIR
  • बृजमोहन देवांगन के खिलाफ थाना धरसीवां में FIR
  • राम कुमार वर्मा और पोषण लाल धुरंधर के खिलाफ थाना नेवरा में मामला दर्ज

प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही, बाधा या अवरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को सुचारू रूप से खरीदी का लाभ मिले, इसके लिए सख्त निगरानी की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button