छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी में पुलिस भर्ती ट्रेड टेस्ट 17-19 नवंबर: ड्राइवर और ट्रेडमेन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट, तय केंद्रों पर पहुंचें समय से

धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग में रिक्त पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत अब ट्रेड टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अनुसार आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) – (इलेक्ट्रीशियन, टेलर, डी.आर., कुक, स्वीपर, धोबी, नाई एवं मोची) पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 17, 18 और 19 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा रक्षित केंद्र, धमतरी में संपन्न होगी।

इसके अलावा राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्र — रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोण्डागांव में भी निर्धारित स्थलों पर ट्रेड टेस्ट का आयोजन होगा।

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

क्या है ट्रेड टेस्ट?

ट्रेड टेस्ट एक व्यावहारिक परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने ट्रेड से संबंधित वास्तविक कार्य करना होता है। इसका उद्देश्य यह देखना है कि अभ्यर्थी के पास नौकरी को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से करने के लिए आवश्यक कौशल मौजूद है या नहीं।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • केवल पात्र अभ्यर्थी ही ट्रेड टेस्ट में सम्मिलित हो सकेंगे।
  • परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, समय और दस्तावेज़ों की जानकारी संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
  • अभ्यर्थी जिस जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे, उस जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।
  • परीक्षा में भाग लेने हेतु समय से पूर्व स्थल पर पहुँचे और निर्धारित ड्रेस कोड एवं अनुशासन का पालन करें।

यह परीक्षा उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो पुलिस बल में शामिल होकर प्रदेश की सेवा करने का सपना देखते हैं। सभी अभ्यर्थियों से सर्वोत्तम तैयारी के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button