छत्तीसगढ़
Trending

धान उपार्जन कार्य में गड़बड़ी पर कार्रवाई: सहकारी समिति गनियारी के प्रभारी कौशल वर्मा की सेवा समाप्त

रायपुर, 15 नवंबर 2025।धान उपार्जन की तैयारी में लगातार लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. गनियारी ने बड़ा निर्णय लेते हुए समिति प्रभारी कौशल वर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

समिति के अनुसार कौशल वर्मा को पहले ही जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों के प्रभावित होने पर तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही उन्हें शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन न तो उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही लिखित स्पष्टीकरण दिया।

लगातार अनुपस्थित रहने से धान उपार्जन की तैयारी, रबी ऋण वितरण, खाद–बीज वितरण और पीडीएस से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए। समिति ने इसे गंभीर दुराचार और लोकहित के विपरीत माना।

बोर्ड की आज हुई बैठक में सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए कौशल वर्मा को समिति प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त करने का आदेश जारी किया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button