छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीज़न धमाकेदार शुरुआत: 3100 रुपए क्विंटल पर खरीद, कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन!

रायपुर, 15 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी सीज़न की औपचारिक शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदा जाएगा। प्रदेश भर में 2700 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य इस सीज़न में 160 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का है।


कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, इंकार करने पर होगी कार्रवाई

धान खरीदी के महत्वपूर्ण सीज़न को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरी अवधि के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

  • सहकारी समिति के कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।
  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी कार्य से इंकार करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी स्थिति में खरीदी कार्य प्रभावित न हो।

अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि धान खरीदी में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • अवैध परिवहन और विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • खरीदी की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button