छत्तीसगढ़
Trending

भाटापारा हटरी बाजार में नशे में धुत युवक ने बछड़े पर चाकू से हमला किया : गौसेवकों ने बचाया, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी इमरान कुरैशी को चाकू समेत गिरफ्तार किया

भाटापारा, 14 नवंबर 2025 — भाटापारा शहर के हटरी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात एक बछड़े पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की रात लगभग 9 बजे अज्ञात आरोपी ने हटरी बाजार में एक बछड़े को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार कर उसे गौशाला शिफ्ट कराया। इसके बाद थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 625/2025 धारा 325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह आरोपी इमरान कुरैशी (उम्र 29 वर्ष), निवासी हटरी बाजार, सदर बाजार भाटापारा को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने यह कृत्य शराब के नशे में किया।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं, बछड़े की हालत वर्तमान में सामान्य बताई जा रही है और उसका लगातार इलाज व मॉनिटरिंग की जा रही है।

भाटापारा शहर में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button