छत्तीसगढ़
Trending

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त पर साय कैबिनेट में जश्न, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के ऐतिहासिक प्रदर्शन का जश्न छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। शुक्रवार को होने वाली अहम कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। पूरे कैबिनेट ने एनडीए की बढ़त पर एक-दूसरे को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : CG Breaking: साय कैबिनेट की बैठक शुरू, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

ताजा रुझानों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे तक बिहार में एनडीए 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन 36 सीटों पर संघर्ष कर रहा था। इनमें राजद 27, कांग्रेस 4, और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह नतीजे विकास और सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रतीक हैं। कैबिनेट बैठक में औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले ही बिहार चुनाव परिणामों का यह उत्साह माहौल में साफ दिखा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button