छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर ब्रेकिंग: ED ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की संपत्ति की कुर्क, कुल राशि 276.20 करोड़ रुपये तक पहुँची

रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैतन्य बघेल की संपत्तियों को कुर्क किया है। रायपुर ज़ोनल कार्यालय ने उनकी कुल 61.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियाँ अस्थायी रूप से कुर्क की हैं।

कुर्क संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि, बैंक बैलेंस और एफडी शामिल हैं। यह कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत की गई है। इस घोटाले में अब तक कुल कुर्की की राशि 276.20 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है।

ED की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की गंभीरता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम को दर्शाती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button