छत्तीसगढ़
Trending

Bilaspur Conversion Racket Exposed: प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, एसईसीएल कर्मचारी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर हंगामा मच गया। सरकंडा क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार रात हिंदू संगठनों ने एक घर में चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के प्रयास का भंडाफोड़ किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले एसईसीएल कर्मचारी राजेंद्र खरे को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हिन्दू संगठनों को खबर मिली थी कि प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता जब मौके पर पहुंचे तो वहां दर्जनों लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभा में हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ भ्रामक बातें की जा रही थीं और उपस्थित लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था।

मौके से पुलिस ने ईसाई धर्म की किताबें और प्रचार सामग्री जब्त की है। घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने मकान के बाहर नारेबाजी करते हुए सख्त विरोध जताया।

हिन्दू संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिलासपुर में किसी भी प्रकार के धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां भी ऐसा प्रयास होगा, वहां विरोध दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button