छत्तीसगढ़
Trending
13 नवंबर को होगा जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मिलेंगे जनता से, सुनेंगे शिकायतें और देंगे समाधान के निर्देश

रायपुर, 12 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
राज्य सरकार का यह जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाता है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।



