छत्तीसगढ़
Trending

बालोद में बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ कैश बरामद, दो हिरासत में

बालोद। बालोद पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा गाड़ी से तीन करोड़ रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस नियमित जांच के दौरान थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो गाड़ी से करीब तीन करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ।

गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति रकम के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ा कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी प्रतीत हो रही है। आशंका है कि यह रकम रायपुर से एकत्र कर नागपुर ले जाई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियों को भी सूचना दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है, और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से आई और इसे किसे सौंपा जाना था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button