छत्तीसगढ़
Trending

अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट: टेक्सटाइल उद्योग ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई रुचि, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

अहमदाबाद, 11 नवंबर 2025: अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद टेक्सटाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारोल टेक्सटाइल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड एनवायरो मैनेजमेंट (NTIEM) के अध्यक्ष चंपालाल जी. अग्रवाल ने किया।

इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरण अनुकूल टेक्सटाइल प्रसंस्करण उद्योग के विकास में सहयोग की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने अपने कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) की क्षमता को वर्तमान 100 MLD से बढ़ाकर 130 MLD करने का प्रस्ताव रखा और छत्तीसगढ़ में कपड़ा उद्योगों के लिए आधुनिक एवं टिकाऊ सुविधाओं के विकास की योजना प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में निवेश बढ़ाने और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ उद्योग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button