छत्तीसगढ़
Trending

अहमदाबाद में 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम — टेक्सटाइल, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के सुनहरे अवसर होंगे पेश

रायपुर, 11 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की पहल पर 11 नवंबर को अहमदाबाद में “इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ औद्योगिक साझेदारी को मज़बूत करना और दोनों राज्यों के बीच निवेश एवं व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों का विस्तार करना है।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सशक्त औद्योगिक इकोसिस्टम, निवेश-अनुकूल नीतियों और पारदर्शी प्रशासनिक ढांचे को प्रदर्शित करेगा। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर टेक्सटाइल, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं, प्रोत्साहन योजनाओं, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में निवेशकों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वन-ऑन-वन बिज़नेस मीटिंग्स भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने पर फोकस रहेगा। सरकार इस अवसर पर प्रमुख निवेशकों को “इनविटेशन टू इन्वेस्ट लेटर” भी प्रदान करेगी, ताकि परियोजना स्वीकृति की प्रक्रिया को तेज़ और सुगम बनाया जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के सफल आयोजन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, बस्तर और रायपुर में हो चुके हैं। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य को अब तक ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

नवाचार, स्थायित्व और Ease of Doing Business पर केंद्रित नीतियों के साथ छत्तीसगढ़ आज देश का एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन गया है। पारदर्शी व्यवस्था, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों के लिए सहयोगी माहौल इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए एक विश्वसनीय गंतव्य बनाते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button