छत्तीसगढ़
Trending

ग्वालियर से पकड़ा गया सूदखोर वीरेंद्र तोमर आज फिर कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी एक हफ्ते की रिमांड — अब तक 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज!

रायपुर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पुलिस आज (सोमवार) फिर अदालत में पेश करेगी। रविवार को रेगुलर कोर्ट न लगने के कारण पुलिस को केवल एक दिन की रिमांड मिली थी। अब आज 24 घंटे की रिमांड खत्म होने के बाद रायपुर पुलिस आरोपी को फिर से कोर्ट में पेश कर एक सप्ताह की रिमांड मांगेगी।

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि रेगुलर कोर्ट से सात दिन की रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके। उन्होंने कहा कि रविवार को कोर्ट बंद रहने के कारण केवल एक दिन की रिमांड दी गई थी।

गौरतलब है कि वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस ने रविवार को शहर में उसका जुलूस भी निकाला था। इस दौरान लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ दर्ज मामले

  • 2006: आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला
  • 2010: गुढ़ियारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट
  • 2013: हत्या का मामला दर्ज
  • 2016: मारपीट का केस
  • 2017: महिला को धमकाने का मामला
  • 2019: पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस
  • 2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की

रोहित तोमर (सह आरोपी) पर दर्ज मामले

  • 2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई
  • 2016: युवक ने पुरानी बस्ती में मारपीट का केस दर्ज कराया
  • 2017: भाठागांव की महिला ने मारपीट और धमकी की शिकायत की
  • 2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया
  • 2019: कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस के मुताबिक, रिमांड बढ़ने के बाद वीरेंद्र तोमर से उसके अवैध वित्तीय कारोबार, सूदखोरी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button