छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक: उत्तर से चल रही हवाओं से गिरा पारा, अंबिकापुर 8.2 डिग्री पर ठिठुरा, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी

रायपुर। उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। लोगों ने अब स्वेटर और जैकेट पहनना शुरू कर दिया है, वहीं रात के समय अलाव जलाकर लोग गर्मी का एहसास ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से लगातार ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि फिलहाल किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। तापमान न्यूनतम 15 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ने वाली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button