छत्तीसगढ़
Trending

रफ्तार का जश्न रायपुर में : राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 में गूंजा युवाओं का जोश, CM विष्णु देव साय बोले — “जीवन अनमोल है, हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें”

रायपुर, 9 नवम्बर 2025: राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आज रोमांच, रफ्तार और जोश से गूंज उठा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला के तहत आयोजित राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 में देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स ने अपनी अद्भुत रेसिंग स्किल्स से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं, बल्कि युवा शक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी का उत्सव है।” उन्होंने कहा कि जिस तरह रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया, उसी तरह यह सुपरक्रॉस रेस युवाओं के हौसले को नई उड़ान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे हमेशा “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत का पालन करें। उन्होंने कहा, “जीवन अनमोल है, इसलिए हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।”

साय ने बताया कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप न सिर्फ प्रदेश को नई पहचान दे रही है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों के नए रास्ते भी खोल रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी राइडर्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करें और दर्शक भी जिम्मेदारी से इस खेल का आनंद लें।”

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, तथा छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button