छत्तीसगढ़
Trending

नुआपाड़ा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विधायक अनुज शर्मा ने झोंकी ताकत, पांच सभाओं में किया जनसंपर्क – बोले, “जनता भाजपा की नीतियों पर कर रही है विश्वास का मुहर”

नुआपाड़ा (ओडिशा)/धरसींवा। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधायक अनुज शर्मा को नुआपाड़ा उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को विधायक अनुज शर्मा ने यहां पांच स्थानों — केंदुबहारा, पवरतला, बेलटूकरी, बिसोरा और भेसांताल — में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

अनुज शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा भी की।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि नुआपाड़ा की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक नीतियों पर भरोसा रखती है। उन्होंने कहा कि “जनता ने मोदी सरकार की योजनाओं को जमीनी हकीकत में साकार होते देखा है। यही विश्वास भाजपा की ऐतिहासिक जीत की नींव बनेगा।”

उन्होंने कहा कि नुआपाड़ा में जनता का उत्साह देखने योग्य है। कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा है और भाजपा के प्रति माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं — महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की आर्थिक मजबूती, युवाओं को रोजगार और जनकल्याण की दिशा में चल रही योजनाओं — की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क करने का आह्वान किया।

अनुज शर्मा ने कहा कि ओडिशा की जनता अब परिवर्तन के मूड में है और भाजपा को अवसर देकर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “जनता अब एक विकसित ओडिशा, आत्मनिर्भर किसान, सशक्त महिला और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा के साथ खड़ी है।”

इस दौरान ओडिशा सरकार के मंत्री नित्यानंद गोंड, क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button