छत्तीसगढ़
Trending

नुआपाड़ा उपचुनाव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भरी हुंकार, जय ढोलकिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

नुआपाड़ा (ओडिशा)/बागबाहरा/महासमुंद/आरंग/रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में छत्तीसगढ़ सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तीसरी बार क्षेत्र पहुंचकर चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राम तोर्रा, धरमबांधा, रतिपाली, दर्लिमुंडा, कन्डेतरा और मुंढ़ेला में नुक्कड़ सभाओं के जरिए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उनके पहुंचते ही सभा स्थल “कमल का बटन दबाएंगे, भाजपा को जिताएंगे” के नारों से गूंज उठा।

गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास का जो मॉडल दिया है, उसने आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी, महिलाओं को सुभद्रा योजना के तहत 10,000 रुपये की सहायता, युवाओं के लिए रोजगार और हर वर्ग के उत्थान की योजनाएं — ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि विकास की लड़ाई लड़ रही है। नुआपाड़ा की जनता का अपार समर्थन यह संकेत दे रहा है कि इस बार भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि “मैं तीसरी बार नुआपाड़ा आया हूं और हर बार जनता का स्नेह पहले से ज्यादा महसूस कर रहा हूं। भाजपा का संदेश हर घर तक पहुंच चुका है, अब बस कमल का बटन दबाकर इस परिवर्तन को स्थायी बनाना है।”

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। हर सभा स्थल पर उमड़ी भीड़ और जोशपूर्ण माहौल ने यह साफ कर दिया कि नुआपाड़ा की जनता भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button