छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर रेल हादसे की CRS जांच पूरी: मृत चालक को ठहराया गया जिम्मेदार, अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे को लेकर रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) की जांच पूरी हो गई है। आयुक्त बीके मिश्रा पिछले तीन दिनों से बिलासपुर में कैंप कर रहे थे। उन्होंने गतौरा रेल हादसे वाले स्थल का निरीक्षण किया और दो दिनों तक संबंधित कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ की। अब जांच की फाइनल रिपोर्ट कुछ दिनों में आने की संभावना है।

ज्वॉइंट फाइंडिंग कमेटी ने प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए मृत लोको पायलट विद्या सागर को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन यह निर्णय अंतिम नहीं है। सही निष्कर्ष CRS की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

गौरतलब है कि गेवरा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल गतौरा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे में लोको पायलट समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 यात्री घायल हुए थे।

रेलवे सुरक्षा आयुक्त बीके मिश्रा ने टीम के साथ स्थल निरीक्षण के बाद 19 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की। डीआरएम राजमल खोईवाल ने भी इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर जाकर ट्रेन स्पीड ट्रायल किया। 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन आगे बढ़ गई।

सीआरएस मिश्रा अब अपनी टीम के साथ कोलकाता लौटेंगे, जहां वे पूरी जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button