छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णु देव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा दौरे पर : पंचमपुर मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित — छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा और जनता से करेंगे सीधा संवाद

रायपुर, 6 नवंबर 2025 — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल एकदिवसीय दौरे पर पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां जोगेश्वर मंडल के ग्राम पंचायत खुड़बनभेरा के पंचमपुर मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा —
सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से नुआपाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे पंचमपुर मैदान (खुड़बनभेरा, जोगेश्वर मंडल, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा) पहुंचेंगे।

12:30 बजे विधानसभा क्षेत्र नुआपाड़ा (71) में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे तक सभा में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। 2:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के लोगों से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button