छत्तीसगढ़
Trending

BIG BREAKING : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 6 की मौत – राहत-बचाव जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और एम्बुलेंस टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कोच के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद करने लगे।

फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेलवे ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है और कई गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गई हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी की है, ताकि यात्रियों के परिजन संपर्क कर सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button