ओडिशा उपचुनाव में उतरे सीएम विष्णुदेव साय, 6 नवंबर को नुआपाड़ा में जय ढोलकिया के लिए करेंगे प्रचार — 10 नवंबर से गुजरात दौरे पर होंगे

रायपुर: ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में अब प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 नवंबर को नुआपाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी नुआपाड़ा में सक्रिय हैं और घर-घर जाकर प्रचार में जुटे हैं। नुआपाड़ा में 11 नवंबर को उपचुनाव होना है, जो बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के साथ ही तय हुआ है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है।
यहां से भाजपा के जय ढोलकिया चुनाव मैदान में हैं, जबकि बीजेडी की ओर से स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस की ओर से घसियाराम माझी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अन्य दलों की बात करें तो रमाकांत हाटी (समाजवादी पार्टी), हेमंत तांडी (बहुजन मुक्ति पार्टी) और शुकाधर डड़सेना (ओडिशा जनता दल) भी मैदान में हैं।
मुख्यमंत्री का गुजरात दौरा भी तय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 नवंबर को मुख्यमंत्री अहमदाबाद में उद्योग जगत के दिग्गज निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे स्टेचू ऑफ यूनिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
🗓️ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम
- 6 नवंबर – नुआपाड़ा, ओडिशा में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में सभा
- 10-11 नवंबर – गुजरात में इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे



