छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर से दर्दनाक खबर: 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी में कूदकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम

बिलासपुर। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की रहने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अदिति बताया जा रहा है। वह बीती रात अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक वह कमरे से बाहर निकली और दौड़ते हुए घर से बाहर चली गई। उसके पीछे-पीछे उसकी बड़ी बहन भी पहुंची और रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति अरपा नदी के छठघाट पुल पर पहुंच गई और वहां से नदी में कूद गई।

यह दृश्य देखकर उसकी बहन स्तब्ध रह गई। आसपास के लोगों ने घटना देखकर मदद की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और कुछ देर की मशक्कत के बाद छात्रा का शव बरामद कर लिया।

मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ ऊपर के कमरे में थे, जबकि नीचे के कमरे में दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। अचानक अदिति कमरे से बाहर निकली और दौड़ती हुई चली गई। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

📍 थाना क्षेत्र: सरकंडा, बिलासपुर
📅 घटना समय: बीती रात करीब डेढ़ बजे
👧 मृतका: अदिति, कक्षा 9वीं की छात्रा
👨‍👩‍👧 परिवार: पिता अरुण कुमार, राजकिशोर नगर निवासी

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button