CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय पहले करेंगे छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का शुभारंभ, शाम को होंगे राज्योत्सव रजत जयंती समारोह के मुख्य आकर्षण, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 4 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे दिनभर रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइंस रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहाँ वे “छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन राज्य में नवाचार और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने नवा रायपुर स्थित निवास लौटेंगे। दोपहर 1:40 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री 6:20 बजे राज्योत्सव मेला स्थल, नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। 6:30 बजे वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के भव्य आयोजन में शामिल होंगे। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में वे नागरिकों को संबोधित करेंगे और राज्य के विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
राज्योत्सव कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे मेला स्थल से प्रस्थान कर 8:40 बजे पुनः नवा रायपुर स्थित निवास लौटेंगे। थोड़े विश्राम के पश्चात वे 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 9:25 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 10:10 बजे सिविल लाइंस रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
👉 मुख्य कार्यक्रम:
- Chhattisgarh Tech Start 2025 – 12:00 बजे, होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 – 6:30 बजे, राज्योत्सव मेला स्थल, नवा रायपुर
🕒 दिनभर का फोकस: नवाचार, स्टार्टअप्स और राज्योत्सव की रजत जयंती पर जनता से सीधा संवाद।



