छत्तीसगढ़
Trending

मुंगेली में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की धूम – सुपरस्टार व विधायक अनुज शर्मा ने बांधा समा, गीतों पर झूमे दर्शक

मुंगेली, 3 नवम्बर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुंगेली जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार एवं विधायक अनुज शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। अनुज शर्मा और उनकी टीम के गीतों व संगीत ने ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित अपना नया गीत “जय छत्तीसगढ़” प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनके गीतों की सुरमई शाम में हर कोई गुनगुनाता और थिरकता नजर आया।

राज्योत्सव में अपने संबोधन के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा —

“छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश ने 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा में निरंतर प्रगति की है। अपनी लोक कलाओं, जनजातीय परंपराओं, जैव-विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बल पर छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आज हर क्षेत्र में ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की भावना साकार हो रही है।”

उन्होंने मुंगेली जिला प्रशासन को राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह समारोह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा, संस्कृति, परंपरा और विकास की उपलब्धियों का जीवंत प्रतीक है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें लोगों ने गहरी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button