छत्तीसगढ़
Trending

राज्योत्सव के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा नवा रायपुर : शाम को उषा बारले, भूमि त्रिवेदी और राकेश शर्मा की होगी शानदार प्रस्तुतियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मनाया जा रहा राज्योत्सव आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। राजधानी नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर आज भी सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं।

राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न परियोजनाओं पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें राज्य के विकास, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही, डिजिटल प्रदर्शनी भी आयोजन का विशेष आकर्षण बनी हुई है, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को दिखाया जा रहा है।

शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति, संगीत और लोककला का मनमोहक संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में आज शाम

  • प्रसिद्ध कलाकार महेंद्र चौहान एंड बैंड धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।
  • पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले अपनी गायकी से समां बांधेंगी।
  • सूफी गायक राकेश शर्मा अपनी मधुर आवाज से सूफियाना माहौल तैयार करेंगे।
  • घनश्याम महानंद पारंपरिक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति देंगे।
  • वहीं बॉलीवुड पार्श्वगायिका भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।

राज्योत्सव स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क है, और बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और संगीत का आनंद ले रहे हैं।

🟢 #Rajyotsav2025 #Raipur #ChhattisgarhRajatUtsav #LiveUpdates

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button