छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएँ, कहा— नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र अब विकास की दौड़ में अग्रसर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन और उद्यमशीलता के बल पर ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में लिखा—

“छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएँ।
प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है।
कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।”

प्रधानमंत्री का यह संदेश प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है, विशेषकर उस समय जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है और विकास की नई दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

— रिपोर्ट : रायपुर संवाददाता

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button