छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर से सरगुजा और शाम को रायपुर में कवि सम्मेलन में होंगे शामिल, देखें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर/जशपुर/अंबिकापुर। मुख्यमंत्री 29 अक्टूबर (बुधवार) को जशपुर, सरगुजा और रायपुर में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत निज निवास बगिया, जशपुर से होगी। वे दोपहर 1:25 बजे कार द्वारा रवाना होकर 1:30 बजे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल पहुंचेंगे और हेलीप्टर से सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगे।

सरगुजा में बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत
लगभग 1:50 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:55 बजे नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे 2 बजे से 3 बजे तक बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात 3 बजे से 3:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

इसके बाद 3:30 बजे अंबिकापुर से हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे।

रायपुर में ‘कवि सम्मेलन 6.0’ में होंगे शामिल
लगभग 4:55 बजे पुलिस बाउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद वे 5 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में आरक्षित कार्य में व्यस्त रहेंगे।
शाम 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 8 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां 8 से 9 बजे तक आयोजित “कवि सम्मेलन 6.0” में उपस्थित रहेंगे।

रात 9 बजे कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री 9:10 बजे तक पुनः निवास लौट आएंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button