छत्तीसगढ़
Trending

काम करने की हिदायत पसंद नहीं आई… कलयुगी बेटे ने बर्बरता की हद पार की, डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत रेहड़ा में एक पुत्र ने अपने पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि पिता उसे काम करने के लिए कहते थे। घटना के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश कुमार अपने पिता परमेश्वर के बार-बार काम करने की सलाह देने से नाराज़ था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने डंडे से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बन गया। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button