
गरियाबंद. जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। छुरा थाना क्षेत्र के सारागांव पापराही के पास नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो (CG 02 AU 0138) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के दौरान बोलेरो में मौजूद नायब तहसीलदार दोनोश साहू सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची छुरा पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर रोष भी देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



