छत्तीसगढ़
Trending
कांकेर में नक्सली आतंक: नेल्ला कांकेर गांव में मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की निर्मम हत्या

बीजापुर/कांकेर, 25 अक्टूबर 2025: बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां लगातार जारी हैं। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों को नक्सलियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
घटनास्थल पर पुलिस बल को तुरंत रवाना किया गया है। मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो दोनों इसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि पुलिस मामले की पुष्टि कर रही है और तुरंत कार्रवाई के लिए टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।



