छत्तीसगढ़

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से नमी ने बिगाड़ा मौसम, अगले 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के संकेत

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025 अक्टूबर का अंतिम सप्ताह, पर मौसम का मिज़ाज अब भी तपिश से भरपूर। बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी ने छत्तीसगढ़ में मौसम को पूरी तरह उलझा दिया है। न दिन की गर्मी कम, न रातों की ठंड दिखने का नाम। कई जगहों पर एसी की हवा अब भी राहत दे रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो धीरे-धीरे चक्रवाती प्रणाली में तब्दील हो सकता है। 27 अक्टूबर से प्रदेश में वर्षा की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा और बड़े बचेली में सबसे अधिक 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा भैरमगढ़ और लोहांडीगुड़ा में 2 सेमी, जबकि दरभा, दोरनापाल, कोंटा, गीदम, सुकमा और बीजापुर में 1 सेमी पानी गिरा।

तापमान भी अपने ही अंदाज में
• अधिकतम तापमान: राजनांदगांव और दुर्ग में 33.5°C
• न्यूनतम तापमान: सबसे कम अंबिकापुर में 18°C

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
मौसम विभाग ने बताया कि
• फिलहाल दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय
• 25 अक्टूबर तक अवदाब में बदलने के संकेत
• 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब और
• 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका

रायपुर में आज बादलों की मेहमानगीरी जारी
राजधानी में आज आसमान बादलों की चादर ओढ़े रहेगा
• अधिकतम तापमान: करीब 30°C
• न्यूनतम तापमान: करीब 24°C

वज्रपात का अलर्ट
आज और अगले 2 दिनों तक कुछ स्थानों पर
☁️ बादल गरजेंगे
🌧️ हल्की से मध्यम बारिश
⚡ वज्रपात की संभावना: सावधानी बरतने की आवश्यकता


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button