छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों का मुख्यमंत्री साय ने लिया जायज़ा, कहा- हर व्यवस्था हो त्रुटिरहित और गरिमामय

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आगमन प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्टता की मिसाल बने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आत्मगौरव और प्रगति का हर स्थल पर प्रभाव दिखाई दे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, सभागार व्यवस्था, मंच और अतिथियों की बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र में उन्होंने कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

ट्राइबल म्यूज़ियम बनेगा जनजातीय अस्मिता का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय समाज की वीरता और बलिदान का अमर प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने संग्रहालय के प्रदर्शनी दीर्घा, मल्टीमीडिया गैलरी, स्मृति कक्ष और बाहरी परिसर की तैयारियों की समीक्षा की।

राज्योत्सव स्थल पर भी ली तैयारी की जानकारी
नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने मुख्य मंच, पार्किंग, विभागीय डोम, प्रदर्शनी दीर्घा, वीआईपी दीर्घा और आमजन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, संस्कृति और आत्मविश्वास का दर्पण बने।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, सुरक्षा, स्वच्छता और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, सचिव राहुल भगत समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button