छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : शहीदों को नमन कर रायगढ़ रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भुइयांपानी में करेंगे गुरु प्रतिमा पूजन और मंदिर दर्शन

रायपुर/जशपुर, 21 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और रायगढ़ जिलों के दौरे पर रहेंगे। सुबह 7 बजे वे निज निवास बगिया से प्रस्थान करेंगे और कांसाबेल स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पहुंचेंगे।

सुबह 8:50 बजे मुख्यमंत्री साय 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर, माना कैम्प, रायपुर में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत वे 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स रायपुर पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रखेंगे।

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 12:55 बजे वे सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से ग्राम भुइयांपानी जाएंगे।

भुइयांपानी में मुख्यमंत्री गुरु प्रतिमा की पूजा-अर्चना करेंगे, दुर्गा मंदिर में दर्शन करेंगे और गुरु गादी दर्शन में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे ग्राम भुइयांपानी में आरक्षित रहेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित बगिया हेलीपेड लौटेंगे और 3:05 बजे निज निवास बगिया पहुंचेंगे, जहां वे आज रात्रि विश्राम करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button