छत्तीसगढ़
Trending

10 अक्टूबर को होगी साय सरकार की 37वीं कैबिनेट बैठक: दीपावली से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा, महतारियों के लिए विशेष घोषणा की अटकलें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की 37वीं बैठक 10 अक्टूबर को मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। इस बैठक को दीपावली से पहले होने वाली अहम बैठक माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार प्रदेशवासियों के लिए कोई बड़ा उपहार घोषित कर सकती है। धान खरीदी नीति, किसानों के हितों से जुड़े निर्णयों के साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि बैठक में महतारियों (महिलाओं) के लिए सरकार कोई विशेष सौगात देने की तैयारी में है। इसके अलावा त्योहार के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी राहत भरे निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही है।

👉 मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी 37वीं कैबिनेट बैठक
  • 10 अक्टूबर, सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महा. मंत्री परिषद कक्ष) में बैठक
  • धान खरीदी और जनकल्याण योजनाओं पर हो सकती है चर्चा
  • महतारियों के लिए विशेष योजना की संभावना
  • दीपावली से पहले प्रदेशवासियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button