छत्तीसगढ़

Ex-HM Nankiram Kanwar to Sit on Dharna : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर राजधानी रायपुर में धरने पर, कोरबा कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई न होने से जताया असंतोष

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर शनिवार को राजधानी रायपुर में धरने पर बैठने वाले हैं। कंवर ने यह कदम कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ अपनी 14 बिंदुओं वाली शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उठाया है।

पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार से मांग की थी कि कोरबा कलेक्टर को उनके खिलाफ शिकायतों के आधार पर हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे 4 अक्टूबर से धरने पर बैठेंगे। इस बीच, राज्य शासन ने बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, शासन की ओर से अभी तक लिखित आदेश नहीं मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि कोरबा कलेक्टर के खिलाफ जांच के लिए शासन से लिखित आदेश मिलने के बाद ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि आदेश जारी कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मंत्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि कंवर पहले भी गड़बड़ियों की जांच को लेकर शासन को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कंवर इस मामले में सरकार के रवैये से संतुष्ट नहीं हैं और शनिवार को रायपुर में धरने पर बैठेंगे। उनके समर्थकों के भी धरने में शामिल होने की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button